साहिबगंज, फरवरी 22 -- बरहेट। प्रखंड क्षेत्र के खेरवा मौजा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान अनिल मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर चर्चा की गई। बताया कि महाशिवरात्रि में शिवगादी धाम में साफा होड़ श्रद्धालू पूजा अर्चना करने आते हैं। इसके लिए विशेष व्यवस्था करने को लेकर चर्चा हुई। साफा होड़ समाज के लोगों को पानी ,लाइट व पार्किंग की व्यवस्था की बात कही। व्यवस्था को लेकर कमेटी गठित की गई । कमेटी में अध्यक्ष अनूप मुर्मू, उपाध्यक्ष मिस्त्री सोरेन,सचिव एतवारी सोरेन, सदस्य राजा हांसदा, होपना बास्कि, बेटका मुर्मू को लेकर कमेटी बनाया गया। मौके पर शिबू सोरेन , प्रगन मरांडी,नयन किस्कू,संजय सोरेन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.