गुमला, फरवरी 15 -- विशनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर स्थित विकास भारती के ज्ञान निकेतन परिसर से महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव-बारात निकाली गई। बारात में श्रद्धालु भगवान महादेव और माता पार्वती की वेशभूषा में सजे हुए थे। वहीं कुछ लोग भूत-पिशाच का रूप धारण कर शिव-परिवार की बारात का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। यह बारात विकास भारती कार्यालय से प्रारंभ होकर शिव मंदिर सेरका होते हुए थाना परिसर तक निकाली गई। बारात का नेतृत्व थाना परिसर महेंद्र भगत की अध्यक्षता में किया गया। बरात के दौरान रास्ते में नृत्य,भक्ति गीत और हर-हर महादेव के नारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्साह बढ़ाया। वहीं थाना परिसर पहुंचने पर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी बारातियों का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.