सहरसा, फरवरी 16 -- कहरा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को देवना स्थित वाणेश्वर नाथ स्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। स्थानीय पुजारियों द्वारा प्रथम पूजा-अर्चना के बाद गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही जलाभिषेक और पूजा का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की घुमावदार लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं। सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। स्थानीय पुजारियों के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने बाबा वाणेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। शिव बारात की आकर्षक झांकी ने खींचा ध्यान: महाशिवरात्रि के अवसर पर वाणेश्वर नाथ परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.