औरंगाबाद, फरवरी 13 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कचहरी रोड के देवी स्थान शिव मंदिर में 15 फरवरी को महा शिवरात्रि के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के धर्म प्रसार विभाग की ओर से महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सनातन धर्मावलंबियों और श्रद्धालु भक्तों में उत्साह है। रुद्राभिषेक की तैयारियों में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। महा शिवरात्रि पूजन के लिए शिव शक्ति भक्तों द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम धर्म प्रसार गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में साज-सज्जा तेज रफीगंज, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रफीगंज प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में रंग-रोगन और सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। शहर के ब...