रांची, फरवरी 15 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार की सुबह से लेकर देर रात तक शिवालयों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान गोमदा शिव पूजा समिति द्वारा शिव-बारात की आकर्षक झांकी निकाली गई। यह झांकी गोमदा मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए सोलहआना शिव मंदिर तक पहुंची। शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मंचन किया गया। विवाह संपन्न होने के बाद बारात पुनः मंदिर से गोमदा लौटी। शिव बारात की इस आकर्षक झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। आयोजन को सफल बनाने में गोमदा गांव के ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.