मथुरा, फरवरी 14 -- डेम्पियर नगर महाशिवरात्रि पर रामाश्रम सत्संग का केन्द्र बना हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं विदेशों के श्रद्धालु गुरु के उपदेशों की कृपा पाने यहां एकत्रित हुए हैं। उनको जहां जगह मिल रही है, वहीं अपना डेरा जमा रहे हैं। सुबह शाम चल रहे सत्संग के दौरान गुरु के मझले सरकार हेमेन्द्र कुमार उपदेश देकर भक्तों की जिज्ञाषा को शांत कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए शिविर स्थल पर सुविधाएं कराई गई हैं। सत्संग में आए महिला बच्चों व पुरूषों के सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है, वहीं उनकी सुविधा के लिए मेडिकल कैम्प संचालित किया जा रहा है। चाहे कोई छोटा हो या बड़े घर का, सभी लाइन में लगकर चम्पा अग्रवाल बाल मंदिर में भोजन कर रहे हैं। भोजन के लिए लम्बी लाइन लगी हुई है। सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो रहा है। इस शिविर में आए श्रद्धालु...