पटना, फरवरी 14 -- बिहार पुलिस मुख्यालय ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राज्यभर में विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। रविवार को मनाये जा रहे इस पर्व को लेकर मुख्यालय ने भी सभी जिलों को अलर्ट किया और अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पटना शहर और मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों और पूजा स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। मुख्यालय ने पत्र जारी कर कहा है कि राज्य भर में शिवालयों और शिव मंदिरों की सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए। पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सादे लिबास में भी पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...