फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्धालुओं की लगने वाली भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस ने रुट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। यह डायवर्जन 14 फरवरी को शाम चार बजे से प्रभावी होकर 16 फरवरी की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार बांदा से फतेहपुर होकर डलमऊ-रायबरेली जाने वाले वाहन बांदा से दतौली, बहुआ, बंधवा तिराहा, जोनिहा चौराहा, बिंदकी, चौडगरा, बक्सर मोड़ थाना कल्यानपुर, बक्सर, उंचगांव, भगवंत नगर, बिहार, लालगंज होते हुए रायबरेली जाएंगे। वहीं कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहन बक्सर मोड़ से बक्सर, उंचगांव, भगवंत नगर, बिहार, लालगंज, रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़, मछली...