चतरा, फरवरी 15 -- कुंदा प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में लाखों श्रद्धालुओं ने गुफा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक चलती रहीं। महादेव मठ की प्राचीन गुफा में स्थित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मठ कमेटी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह स्वयं अपनी टीम के साथ विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद थे, ताकी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।वही मुखिया मनोज साहू के नेतृत्व में मठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.