दुमका, फरवरी 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर बाबा बासुकीनाथ धाम की पावन धरा शिव विवाह की दिव्यता से उत्सवी रंग में सराबोर दिखा। शिवविवाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर के विभिन्न स्थानों से भक्तों की भारी भीड़ फौजदारी दरबार में जुटी रही। महाशिवरात्रि पर बाबा बासुकीनाथ की बारात झांकी मध्यरात्रि के आस पास भव्यता के साथ निकाली गई। बाबा बासुकीनाथ का प्रतीकात्मक त्रिशूल मोर मुकुट पहनकर दूल्हे के रूप में खूब फब रहे थे। पालकी पर भोलेनाथ के साथ पूजारी डब्लू बाबा भी सहयोगी के रूप में साथ बैठे थे। बासुकीनाथ मंदिर की प्रदक्षिणा करके जब भोलेनाथ पार्वती माता को ब्याहने बारात लेकर निकले, तो भक्तों की भारी भीड़ भी साथ साथ हाथी दरवाजा से बाराती बनकर निकले। मुख्य मार्ग पर पूरा देवलोक प्रतीक्षारत था। बाबा की पालकी आगे बढ़ी तो पीछे पीछे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.