लातेहार, फरवरी 15 -- मनिका, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मतनाग स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को दिन में भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर एक रोमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, पंचायत के मुखिया बहादुर उरांव, पंसस रूबी देवी एवं समाजसेवी मथुरा प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जैसे ही फीता कटा, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष संजीव कुमार यादव सचिव महेंद्र यादव एवं कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और स...