शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद भर के शिवालयों में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। त्रिलोकी नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर और कलान के पटना देवकली मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मिर्जापुर, खुदागंज, मदनपुर, तिलहर, पुवायां, जलालाबाद, कांट, बंडा और खुटार सहित जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.