रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कांवड़ियों और भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बेलपत्र, फल व पुष्प अर्पित किए। शहर के शिव शक्ति मंदिर आवास विकास, प्राचीन अटरिया मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव शक्ति मंदिर संजय नगर खेड़ा, दूधिया बाबा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, बालाजी मंदिर, डीडी चौक स्थित झांडी मंदिर, रम्पुरा स्थित कटोरी देवी मंदिर और प्राचीन वन शक्ति मंदिर सहित अन्य शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.