मैनपुरी, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व शहर में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। मंदिरों के आस पास साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को नगरपालिका परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह व अनिल कुमार ने सुपरवाइजरों को विशेष दिशा निर्देश दिए। सफाई निरीक्षकों ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि शहर के चांदेश्वर मंदिर, भीमसेन मंदिर, शीतला माता मंदिर के अलावा शहर के अन्य मंदिरों पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की आस्था को मद्देनजर रखते हुए सभी मंदिरों के आसपास साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कूड़े का उठान व चूने का छिड़काव मंदिरों के जाने वाले मार्ग पर किया जाएगा। निर्देश दिए कि मंदिरों के आसपास कूड़े का ढेर न दिखाई दे। जिस रास्ते से कांवड़ यात्रियों का आना होगा, उस मार्ग की साफ सफाई प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.