बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने मंगलवार को नगरायुक्त से मिलकर उन्हें सफाई व्यवस्था से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समिति के लोगों ने महाशिवरात्रि को देखते हुए नाथ नगरी के सभी नाथ मंदिरों और वार्डों में स्थित सभी मंदिरों की समुचित साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग रखी। इस दौरान श्रवण गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, पंडित केसरी नंदन, अशोक पटवा, पीयूष अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्र, धीरज कुमार, रामकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.