शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मिर्जापुर क्षेत्र के भुर्जिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला और देर शाम तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। इस दौरान मन्दिर परिसर मे मेले का आयोजन रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.