रामपुर, फरवरी 16 -- स्वार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ा शिव मंदिर से तीन बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बारात का शुभारंभ विधायक शफीक अहमद अंसारी ने फीता काटकर किया। शिव बारात में भगवान शिव-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण और काली माता आदि की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बारात में शामिल होते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वार-टांडा विधायक शफीक अहमद अंसारी ने किया। उन्होंने शिव बारात की परंपरा को नगर की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए आयोजन की सराहना की।...