संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को गांव गुमथल में धूमधाम के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान में बने प्राचीन शिव मंदिर पर कांवडियों के लिए टेंट लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे उन्हें फल, मिष्ठान, पकवान दूध, खीर, हलवा, पकौड़ी आदि के प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान डीजे की धुन पर शिव भक्तों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में डीके प्रजापति, भोला कश्यप, राकेश कुमार, जोगेंद्र प्रजापति, सरिता देवी, मिथिलेश, चरन सिंह कश्यप, हुकुमचंद प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...