दुमका, फरवरी 15 -- जरमुंडी। जरमुंडी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कच्छप, डीएसपी सह जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बासुकीनाथ में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। जरमुंडी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कच्छप ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बासुकीनाथ मंदिर के अलावे संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 250 पुलिसकर्मी, 80 पुलिस पदाधिकारी, 50 महिला पुलिस बल सहित कुल 700 पुलिस पदाधिकारी व जवान की तैनाती की गई है। कहा की इसके अलावे सरैयाहाट, हंसडीहा, रामगढ़, जामा, तालझारी के प्रभारी, एक पुलिस पदाधिकारी व चार जवान, सहित जरमुंडी थाना के 20 पुलिस पदाधिकारी व जवान, क्यूआरटी के जवान की तैनाती सहित मंदिर परिसर के अलावे मेला क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.