गोपालगंज, फरवरी 11 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के विदेशी टोला पंचायत अंतर्गत शिव स्थान गांव स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रत्येक वर्ष मंदिर समिति और ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल होते हैं। मंदिर के पुजारी राघव गिरी ने बताया कि इस वर्ष 13 फरवरी को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ होगा। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति 14 फरवरी को होगी। पूर्णाहुति के बाद 14 फरवरी को ही दोपहर एक बजे से भगवान शंकर-पार्वत...