छपरा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर बाबा ढोढ़नाथ धाम में उमड़ा जनसागर, घंटों तक गूंजता रहा 'हर-हर महादेव' लहलादपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लहलादपुर स्थित बाबा ढोढ़नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। अहोरात्र चलने वाले जलाभिषेक के लिए सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दूर-दराज़ इलाकों से आए श्रद्धालु जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा लेकर बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मंदिर की भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र महाशिवरात्रि को लेकर बाबा ढोढ़नाथ मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और ताज़े फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक विशेष पूजा-अर्चना और आकर्षक झांकी की व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वातावरण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.