गुमला, फरवरी 15 -- डुमरी प्रतिनिधि। जिले के डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड सहित छत्तीसगढ़, बिहार,उड़ीसा व अन्य राज्यों से एक लाख से अधिक की संख्या में भक्त बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे और तड़के सुबह से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अहले सुबह चार बजे से ही मुख्य द्वार पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया गया। पूरा मंदिर परिसर बाबा टांगीनाथ की जय, हर-हर महादेव और जय श्रीराम जैसे जयघोषों से गूंज उठा। मुख्य मंदिर और देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं मेला परिसर में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। हर ओर भक्तिमय वातावरण छाया रहा और श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ पूजा-पाठ में लीन नजर आए। भीड़...