अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर से महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को चार पहर पूजा की जायेगी। पूजा को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। जिले के प्रसिद्ध गायक भजन कीर्तन के जरिये श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि रविवार की रात्रि में बाबा खड्गेश्वर नाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही रात भर जिले के प्रसिद्ध गायक कलाकार द्वारा जागरण का आयोजन भी किया जाना है। इसके अलावा भोले बाबा का चार पहर पूजा भी किया जाएगा। नानू बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोला बाबा का रात्रि में बाबा खड्गेश्वरनाथ का चार पहर पूजा की जाएगी। पहली पूजा रात्रि के 10 बजे गाय की कच्चा दूध से की जाएगी। दूसरी पूजा रात्रि 12 बजे दही से, ती...