लातेहार, फरवरी 15 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। विशेष रूप से बाबा कोड़ीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लगी रहीं। प्रखंड के बेलटोली धाम तथा छठ घाट स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी राजेश पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन विधिपूर्वक उपवास और जलाभिषेक करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दिनभर पूजा, भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का सिलसिला चलता रहा। भव्य भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.