महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व समूचे जिले में भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव बारात पर बाराती बने भक्त भक्तिगीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शिव बारात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा को लेकर देवालयों के आस पास पुलिस का पहरा रहा। पुलिस अधिकारियों ने देवालयों में तैनात पुलिस कर्मचारियों से सुरक्षा का फीडबैक लिया। दिन भर लोग भोले की भक्ति में सरोवर रहे। वीर भूमि की चारों दिशाओं में भगवान भोले की सुरक्षा चौकी है। महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर परिवार के साथ देवालयों में भगवान भोले की आराधना कर खुशहाली मांगी। शहर के बलखंडेश्वर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। यहां भक्तों ने माथा टेंक भगवान भोले को धतूरा, बेल, शमी आदि अर्पित किए। माता चंद्रिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.