ललितपुर, फरवरी 9 -- भोलेनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जो इस बार 15 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन शिवभक्तों की आस्था को और बल देने वाले खास और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग और व्यतिपात योग में मनाई जाएगी, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन योगों में की गई पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक का फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन रात्रि जागरण, जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। खास संयोगों के चलते इस बार शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुबह से ही हर-...