कानपुर, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को नगर निगम सीमा क्षेत्र में मीट-मछली की दुकानें नहीं खुलेंगी। नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि 22 नवंबर 2025 के शासनादेश के अनुपालन में नगर निगम ने यह आदेश जारी किया है। इस दिन कहीं भी गोस्त एवं मछली की दुकानें खुली पाईं गईं तो कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...