देवघर, फरवरी 16 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर औघड़दानी बाबा भोले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम टूट पड़ा। पालोजोरी के आकर्षक व नए बने शिवमंदिर सहित क्षेत्र के खागा, फतेहनाथ, बगदाहा, असना सहित निकटवर्ती जमधारा शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए जुटी थी। मंदिरों में तील रखने तक की जगह नहीं थी। महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिवालयों को शिवरात्रि पूजा कमेटी द्वारा आकर्षक तरीके से सजाया गया था। पालोजोरी के शिव मंदिर सहित फतेहनाथ, खागा व बगदाहा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे थे। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनोवांछित फल व वर की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न शिव मंदिरों में भीड़ को देखते हुए चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.