मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भोलेनाथ की भक्ति में धार्मिक गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और शिवलिंग बनाया, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों ने सराहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महाशिवरात्रि का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व बताते हुए भगवान शिव की शक्ति से परिचित कराया। प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन से विद्यालय परिसर भक्तिमय वाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.