लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ,संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर है। हजरतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नरही चौकी प्रभारी शिवम पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने नरही बाजार, प्रमुख मंदिरों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। इसके साथ ही सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.