आगरा, फरवरी 9 -- प्राचीन और ऐतिहासिक पारना मठ मंदिर इस महाशिवरात्रि पर श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनने जा रहा है। 16वीं शताब्दी में स्थापित यह मंदिर न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र भी रहा है। महाशिवरात्रि पर यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप में 12 शिवलिंगों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को मंदिर के पुजारी सुशील शर्मा त्यागी बाबा ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापना का संकल्प कई वर्ष पूर्व लिया गया था, जिसे अब साकार किया जा रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर से 12 शिवलिंग मंगाए गए हैं। महाशिवरात्रि के दिन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ इन शिवलिंगों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। त्यागी बाबा के अनुसार 12 शिवलिंगों की जलाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.