लातेहार, फरवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के शिव मंदिरो में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और पूजा- अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा पहाड़ी शिव- पार्वती मंदिर में भक्तों का रेला लगा रहा। इस मंदिर के अलावे पहाड़ी हनुमान मंदिर में भक्तों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही थी। पहाड़ी शिव मंदिर ,बाजार पंचमुखी ,बभनडीह, पुरानी बस्ती आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा- अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पहाड़ी मंदिर परिसर में 24 घण्टे का अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मंदिर के अलावे पंचमुखी शिव मंदिर समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। समाजसेवी और भावी जिप प्रत्याशी श्यामली शर्मा के द्वारा पंचमुखी मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया। भंड...