गोड्डा, फरवरी 16 -- पथरगामा प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पथरगामा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महादेव कित्ता मंदिर, जहां से भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात निकलने से पूर्व महिलाओं ने पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भगवान शिव का परछावन किया। इसके बाद सजी-धजी झांकियों और आकर्षक सजावट के साथ शिव बारात मंदिर परिसर से रवाना हुई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव की तस्वीर के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव बारात महादेव कित्ता मंदिर से निकलकर अंबा संग्राम, चंडीचक, द्वारीक, पथरगामा, कलाली मोड़, गंधर्वापुर सहित विभिन्न गांवों एवं चौक-चौराहों का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिव...