अमरोहा, फरवरी 5 -- हसनपुर। नगर के हनुमान मंदिर मोहल्ले में गुरुवार को महादेव सेवा समिति की बैठक हुई। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी की शाम चार बजे नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर से श्रीशिव बारात शोभायात्रा निकालने का निर्णय लेते हुए नगरवासियों से शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया गया। बताया गया कि मनोहर झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। सर्वेश ठाकुर को समिति अध्यक्ष, मंकू सक्सेना को उपाध्यक्ष व नरेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान रवि शंकर सैनी, राजेंद्र यादव, शोभित गुप्ता, संजू ठाकुर, अंशुल अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.