गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। श्रीराम चौक हांसुपुर में रविवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। परशुराम सेवा दल के नेतृत्व में स्थानीय पार्षद लाली गुप्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई। नगर एवं वार्ड के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भागीदारी की। शिव बारात की शुरुआत हांसुपुर चौक से हुई। शोभायात्रा हांसुपुर चौक से निकल कर बसन्तपुर सराय, हिन्दी बाजार, घण्टाघर, पाण्डेय हाता, नार्मल स्कूल, बर्फखाना होते हुए पुनः हांसुपुर चौक स्थित शिव मंदिर पर पहुंच विसर्जित हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल और गुलाल की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा था। शोभायात्रा में शिव भ...