संभल, फरवरी 4 -- कैथल गेट के नए मंदिर पर मंगलवार को कावड़ सेवा समिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांवड सेवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में लोग राजघाट से चलकर पैदल यात्रा कर मझावली होते हुए चंदौसी कांवड़ लेकर आते हैं। जिसमें मझावली से खुर्जा गेट तक की सड़क बहुत जगह से टूटी होती हुई है और काफी गड्ढे हैं। समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी । जिसमें मुख्य आकर्षण जलेसर का भूत पिशाच, मेरठ की शिव बारात, एटा का झुमका गिरा रे और फर्रुखाबाद का शिव तांडव रहेगा। समिति संयोजक गिरीश चंद्र ने कहा की भगवान शिव की बारात में 11 झांकियां 10 डीजे और काली का अखाड़ा आदि शामिल रहेंगे। बैठक में विजय कुमार, प्रवीण गुप्त...