मधेपुरा, फरवरी 16 -- आलमनगर। महाशिवरात्रि पर विभिन्न जगहों से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। चंदसारा में शिव मंदिर के छठे स्थापना दिवस पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल 1001 कन्याएं यजमान दिग्विजय कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी नीतु कुमारी के साथ खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर के पौराणिक कुएं से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंची। तीन दिवसीय अष्टयाम का भी आयोजन किया गया है। वही सोनवर्षा स्थित शिव मंदिर से अष्टयाम को लेकर 501 कन्याओं ने यजमान ज्योतिष राय वह उनकी धर्मपत्नी के साथ कलश में जल भरकर क्षेत्र का भ्रमण किया। बसनवाड़ा पंचायत अंतर्गत घुघली मंडल टोला (खुरहान माल) में नव निर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर गाजे-बाजे के साथ 1101 कन्याओं ने खुरहान के माता डाकिनी मं...