सोनभद्र, फरवरी 22 -- घोरावल, हिटी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बा घोरावल में शिव बारात का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शिवद्वार धाम सेवा समिति घोरावल के अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के सोनभद्र विभाग मंत्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिव बारात कस्बा घोरावल के गल्ला मंडी गेट से 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे जलपान के पश्चात दोपहर 2 बजे यह यात्रा गांजे बाजे व कार, मोटर साइकिल के काफिले के साथ घोरावल नगर स्थित पेट्रोल पंप से निकलेगी। वापसी में मेन तिराहा घोरावल से मुक्खा मोड़ जाकर वापस आने के बाद शिवद्वार धाम के लिए जाएगी। शिवद्वार धाम में शाम की सामूहिक आरती व अल्पाहार के साथ समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.