कोडरमा, फरवरी 15 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर चंदवारा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ी, जो देर शाम तक जारी रहा। प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दोमुहानी शिव मंदिर पूतो में सुबह से हीं श्रद्धालु भगवान भोले पर जलार्पण व पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने लगी। वहीं मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई कीर्तन मंडली शामिल हुए। चंदवारा बाजार स्थित शिव मंदिर, चंदवारा थाना के बगल के शिव मंदिर व पुलिस लाईन स्थित शिव मंदिर अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे। वहीं देर शाम चंदवारा पुलिस लाईन से शिव बारात निकाली गई, जो चंदवारा बाजार का भ्रमण किया गया। देर रात शिव-पार्वती का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.