औरंगाबाद, फरवरी 15 -- गोह के देवकुंड धाम पर महाशिवरात्रि पर्व के दिन बाबा दूधेश्वरनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर-हर महादेव के नारे से पूरा देवकुंड गूंज उठा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...