जामताड़ा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव से गूंजा करमदहा नारायणपुर। प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नारायणपुर प्रखंड के शिवभक्त बड़ी संख्या में करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर पहुंचे और जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुबह सबसे पहले बराकर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जल चढ़ाया तथा फूल-बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धूप-अगरबत्ती जलाकर तथा घंटियां बजाकर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह, बांकूडीह, पबिया, पतरोडीह, बादलपुर, चैनपुर, मधुबन सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.