प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाशिवरात्रि के स्नान के साथ माघ मेला 2026 संपन्न हो गया। प्रशासन का दावा है कि अंतिम स्नान पर्व पर 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। मेला के 44वें दिन भोर से ही श्रद्धालु संगम स्नान करने लगे। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही संगम तट पर पहुंचने लगी थी। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में रात्रि विश्राम किया और भोर में संगम स्नान के बाद शहर के शिव मंदिरों की ओर चल पड़े। सुबह से शाम तक संगम तट पर हर-हर गंगे और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही थी। मेला प्रशासन ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर 16 लाख श्रद्धालुओं के संगम स्नान करने का अनुमान लगाया था लेकिन सुबह आठ बजे तक ही 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली। सुबह आठ बजे तक श्रद्...