हाजीपुर, फरवरी 15 -- लालगंज । संवाद सूत्र महाशिवरात्रि को लेकर लालगंज थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने किया। बैठक में महाशिवरात्रि शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से यह पर्व आस्था के साथ मनाने, अमन चैन और भाईचारे कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पकड़ी कंठ स्थित स्वपनेश्वर नाथ मंदिर परिसरमें भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की चाक चौकस प्रबंध किया गया है ताकि आए हुए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी की सामना नहीं करना पड़े। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के अवसर पर एक भव्य झांकी निकलेगी, जो सिंघेश्वर महादेव मंदिर प्रखंड परिसर से शुरू होकर गुरुनानक चौक, बड़ी मस्ज...