एटा, फरवरी 16 -- महाशिव रात्रि पर शिव मंदिरों पर प्रसाद के रूप में बंटी भांग पीकर एक दर्जन से अधिक युवक-युवती बीमार हो गए। यह अलग-अलग स्थानों से बीमार होकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। इसमें से ज्यादातर बीमार हंसते नजर आए, जिससे डाक्टर भी सकते में आ गए कि यह लोग कैसे बीमार हैं। रविवार को महाशिव रात्रि की शाम को मंदिरों पर बेतहाशा भीड़ उमड़ी थी। इन मंदिरों पर प्रसाद दिया जा रहा था। कई स्थानों पर ठंडाई दी जा रही थी। कुछ युवक युवतियों ने प्रसाद रूपी ठंडाई को पी लिया। थोड़ी ही देर में जब वह घर पर पहुंचे तो अजीब से हरकत करने लगे। अचानक से बच्चों की यह हालात देखकर माता-पिता परेशान हो गए। कोई हंस रहा था तो कोई रो रहा था। इमरजेंसी में करीब साढ़े आठ बजे साढ़े दस बजे तक इस तरह के मरीजों के आना शुरू हो गए। कई मरीज तो ऐसे आए जिन पर चला भी नही...