देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। महाशिवरात्रि 2026 को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां की गई है,जो विश्वस्तरीय हो रही है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस कड़ी में झारखंड सरकार पर्यटन विभाग द्वारा ड्रोन शो का आयोजन भी कराया जा रहा है। साथ ही टावर चौक की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में यह अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 8 बजे के बाद आकाश में देखने को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...