शामली, जनवरी 31 -- शामली। आगामी फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु अब शामली से होकर गुजरने लगे हैं। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवभक्त आस्था और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि इस वर्ष 15 फरवरी को फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसी को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर गंगा जल लेकर अपने-अपने गांवों और शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। शामली से गुजरने वाले कांवड़ियों का सिलसिला अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को राजस्थान के पुष्कर निवासी रमेश पुरी और संतोष कुमार रंग-बिरंगी कांवड़ कंधों पर उठाए शामली से होकर गुजरे। दोनों शिवभक्तों ने बताया कि उन्होंन...