बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शनिवार शिवभक्तों कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़ियां अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। देश मे 15 फरवरी को महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे। हरियाणा के बाघोत निवासी शिव भक्त महाराज प्रदीप पूरी,अजय कुमार, मेड़सिंह, रोशन, राजेश, कपिल, जेपी सिह, धर्मेंद्र, रिकू आदि 15 सदस्यों की टोली है। उन्होंने बताया कि वह हर साल हरिद्वार से फाल्गुन माह की कांवड़ लेकर अपने शिवालय में भोले बाबा का जलाभिषेक करते है शिवभक्त कावड़िया बोल बम बोम बम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। इस मार्ग से हरियाणा,पंजाब, राजस्थान आदि प्रदेशों के शिव भक्त कावड़ियों का आवागमन होता है। कांवड़ियों की सुरक्षा के ...