मथुरा, फरवरी 14 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर परंपरागत शिव बारात धूमधाम से 15 फरवरी (रविवार) को नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी। संस्थान द्वारा इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह दिव्य एवं अलौकिक शिव बारात 15 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। बारात नगर के डीगगेट, मण्डी रामदास, चौक बाजार, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट होते हुये श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिव बारात की शोभा अनूठी होगी। शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न स्थानों से झांकी, नृत्य मण्डलियां एवं स्वरूप मथुरा आएंगे। इस वर्ष मथुरा एवं आसपास के क्षे़त्...