चाईबासा, फरवरी 15 -- जगन्नाथपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जगन्नाथपुर क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रातःकाल से ही शिव भक्त भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।जगन्नाथपुर स्थित प्रमुख जगन्नाथपुर शिव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। सुबह करीब 4 बजे से ही भक्त मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...