रांची, फरवरी 15 -- रांची। महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने चार क्विंटल फल का वितरण किया। सुरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान शंकर प्रधानमंत्री को सदबुद्धि दें, ताकि वे झारखंड-बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि केवल गुजरात पर ध्यान केंद्रित न किया जाये, बल्कि बिहार और झारखंड में भी कल-कारखाने स्थापित किये जायें। इस अवसर पर बबन चौबे, रोहित सिंह, विष्णु चौबे, चंदेव सिंह, राहुल गोप, मोनू कुमार, धनराज गोप, सूरज गोप, रोशन गोप, विनय सिंह और अभिमन्यु कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...